हाथी ने अधेड़ को पटक कर किया घायल

टोंटो: बेटे व ग्रामीण ने भागकर बचायी जान, सकरकट्टा गांव के करबड़ावीर टोला की घटना गुरुवार को घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया दूसरी बार के हमले में स्वेटर के कारण घायल की बची जान चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत सकरकट्टा गांव के करबड़ावीर टोला में बुधवार की शाम 6:30 बजे हाथी ने स्थानीय […]

टोंटो: बेटे व ग्रामीण ने भागकर बचायी जान, सकरकट्टा गांव के करबड़ावीर टोला की घटना

गुरुवार को घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
दूसरी बार के हमले में स्वेटर के कारण घायल की बची जान
चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत सकरकट्टा गांव के करबड़ावीर टोला में बुधवार की शाम 6:30 बजे हाथी ने स्थानीय गोनो बिरुवा को सूंढ से उठाकर पटक दिया. वहीं पुत्र कैरा बिरुवा व ग्रामीण नौरू बिरुवा ने भागकर जान बचायी. घायल गोनों को गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके चेहरे व छाती में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गोनो बिरुवा, उसका बेटा कैरा बिरुवा और गांव के नौरू बिरुवा तालाब की ओर से घर लौट रहे थे. घर के कुछ दूरी पर एक हाथी अचानक सामने आ गया. हाथी ने गोनों को जमीन पर पटक दिया. हाथी ने गोनो को दोबारा पकड़ा, लेकिन उसका स्वेटर पकड़ा जाने से वह बच गया. हाथी ने स्वेटर को जमीन पर कई बार पटका.
रातभर घर में कराहता रहा गोनो : ग्रामीण मुंडा देवेंद्रनाथ सुरीन ने बताया कि उसे घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह दिया गया. वह घायल गोनो का घर गया. गांव में आवागमन की सुविधा नहीं है. सुबह हाटगम्हरिया से एक चारपहिया वाहन लेकर सदर अस्पताल लाया है. गोनो रातभर घर में था. घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >