मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित एकमात्र संत अगस्तीन महाविद्यालय के स्नातक में पढ़ने वाले छात्रों के समक्ष विषय का एफिलेशन नहीं होने से चिंता सता रही है. इस कॉलेज में कोल्हान यूनिवर्सिटी से छ: विषय का एफिलिएशन नहीं मिला है. जिससे स्नातक के 80 छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है. संत अगस्तीन कॉलेज को स्नातक के लिए भूगोल, मुंडारी, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और मानवशास्त्र विषय का अस्थाई एफिलेशन 2016 में ही खत्म हो गया है. उसके बाद से इन विषयों के लिए यूनिवर्सिटी से स्थाई एफिलेशन नहीं मिला, साथ ही अस्थाई एफिलेशन को भी खत्म कर दिया गया.
छह विषयों का नहीं मिला एफिलिएशन, छात्र परेशान
मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित एकमात्र संत अगस्तीन महाविद्यालय के स्नातक में पढ़ने वाले छात्रों के समक्ष विषय का एफिलेशन नहीं होने से चिंता सता रही है. इस कॉलेज में कोल्हान यूनिवर्सिटी से छ: विषय का एफिलिएशन नहीं मिला है. जिससे स्नातक के 80 छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है. संत अगस्तीन कॉलेज को […]

कॉलेज को स्नातक में भूगोल सहित छः विषयों का एफिलेशन नहीं मिलने से छात्रों के साथ कॉलेज प्रबंधन को भी परेशानी हो रही है. चालू सत्र 2017-20 के छः विषय के छात्रों को संभवत: रांची विश्वविद्यालय से परीक्षा में शामिल कराया जा सकता है.
नेहरूलाल महतो, प्रभारी प्राचार्य, संत अगस्तीन कॉलेज