अग्निवेश की कविता को बेस्ट अवार्ड

आंध्रप्रदेश के जेकेसी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्स चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता पतंजलि महापात्र के पुत्र अग्निवेश महापात्र को आंध्रप्रदेश में बेस्ट कविता का अवार्ड मिला. 21 सितंबर से आंध्रप्रदेश के गंटूर स्थित जेकेसी कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव में श्री महापात्र द्वारा ह्युमिनिटी इज डेड कविता प्रस्तुत की. […]

आंध्रप्रदेश के जेकेसी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्स

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता पतंजलि महापात्र के पुत्र अग्निवेश महापात्र को आंध्रप्रदेश में बेस्ट कविता का अवार्ड मिला. 21 सितंबर से आंध्रप्रदेश के गंटूर स्थित जेकेसी कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव में श्री महापात्र द्वारा ह्युमिनिटी इज डेड कविता प्रस्तुत की.
कविता महोत्सव में श्री महापात्र की कविता को उत्कृष्ट कविता के रूप में चयन किया गया. आयोजन समिति के प्रमुख पी नाग सुशीला व गोपीचंद्र परचुरी ने उत्कृष्ट कविता की प्रस्तुति पर शॉल ओढ़ा कर व प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व ऑनलाइन आयोजित कविता प्रतियोगिता में अग्निवेश अंडर टेन में चुने गये थे. चक्रधरपुर लौटने पर परिजनों ने उनका स्वागत किया. उनकी सफलता पर परिवार के सदस्य दिनेश महापात्र, देवव्रत महापात्र व अन्य सदस्यों ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >