लैंडमाइंस डिफ्यूज केन बम भी बरामद

चाईबासा/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के झरझरा जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार नक्सली कुजरी मुंडा को लेकर पुलिस पोड़ाहाट जंगल में घुसी है. पुलिस वहां नक्सलियों द्वारा लगाये गये लैंड माइंस की तलाश कर रही है. छापेमारी के दौरान मंगलवार को एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया गया है. पुलिस कुजरी के […]

चाईबासा/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के झरझरा जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार नक्सली कुजरी मुंडा को लेकर पुलिस पोड़ाहाट जंगल में घुसी है. पुलिस वहां नक्सलियों द्वारा लगाये गये लैंड माइंस की तलाश कर रही है. छापेमारी के दौरान मंगलवार को एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया गया है. पुलिस कुजरी के जरिए जंगल में मौजूद नक्सली कैंपों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है.

जानकारी मिली है कि कुजरी ने रास्ते में बिछाये
गयी कई लैंड माइंस की जानकारी दी और खुद उन स्थानों पर पुलिस को लेकर गया. कई ठिकानों से लैंड माइंस को निकालकर डिफ्यूज किया जा चुका है. कुजरी से पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.
बताया जा रहा है कि पोड़ाहाट क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ को टारगेट कर नक्सलियों ने कई स्थानों पर लैंड माइंस बिछा रखे हैं. वे अपनी कमजोर होती पकड़ को फिर से मजबूत करने के लिए पुलिस को निशाना बनाकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने की फिराक में हैं. इसी कड़ी में नक्सलियों ने चक्रधरपुर क्षेत्र के सुरगुड़ा पुलिया पर 40 किलो का आइइडी प्लांट किया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया था.
खूंटी का रहने वाला है कुजरी
गिरफ्तार नक्सली कुजरी मुंडा खूंटी के बरहातु गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार कुजरी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि वह हाल में नक्सली दस्ते में शामिल हुआ है. कुजरी अड़की जंगल में सक्रिय था. महाराजा प्रमाणिक के दस्ते के साथ कुजरी ने हाल ही में घूमना शुरू किया था. अभी उसे कोई रैंक प्राप्त नहीं हुआ है.
कुजरी के पास से बरामद हथियार व विस्फोटक
2 इंसास
3 मैगजीन
77 जिंदा गोली
2 आइइडी
3 डेटोनेटर्स
3 कैमरा
1 वायरलेस सेट
बड़शोल थाना प्रभारी निलंबित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >