अपनाने से इनकार करने के आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा : पांड्राशाली ओपी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती करने के बाद उसे अपनाने से इनकार करने के आरोपी लक्ष्मण पुरती को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी पांड्राशाली ओपी अंतर्गत ऊपरलोटा का निवासी है. आरोपी ने गांव की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ […]

चाईबासा : पांड्राशाली ओपी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती करने के बाद उसे अपनाने से इनकार करने के आरोपी लक्ष्मण पुरती को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी पांड्राशाली ओपी अंतर्गत ऊपरलोटा का निवासी है. आरोपी ने गांव की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया.

लेकिन उसके गर्भवती होने पर उसे छोड़कर राजस्थान भाग गया. इस दौरान विगत 28 अगस्त को उसने घर में ही बच्चे को जन्म दिया. राज्स्थान से वापस लौटने पर युवती ने उसे अपनाने को कहा, पर लक्ष्मण पुरती ने इनकार कर दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद युवती न्याय पाने के लिए पांड्राशाली ओपी पहुंची और आरोपी लक्ष्मण पुरती के खिलाफ मामला दर्ज कराया. युवती लक्ष्मण के घर मजदूरी करती थी, उसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जव वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी से इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >