ड्रोन से निगरानी, कॉलेज के छात्र भी देंगे सहयोग

पूजा में खलल डालने वाले संभावित 160 लोगों के नाम पर वारंट जारी डीसी ने थाना प्रभारियों व एसडीओ संग बैठक कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा सोशल साइट पर नजर रखने एवं अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी का आदेश चाईबासा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर कर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला परिषद […]

पूजा में खलल डालने वाले संभावित 160 लोगों के नाम पर वारंट जारी

डीसी ने थाना प्रभारियों व एसडीओ संग बैठक कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा
सोशल साइट पर नजर रखने एवं अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी का आदेश
चाईबासा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर कर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला परिषद सभागार में शनिवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने थाना प्रभारियों, एसडीओ, बीडीओ एवं एसडीपीओ संग बैठक की. इस दौरान डीसी ने थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अलर्ट रहने को कहा. साथ ही किसी भी तरह की सूचना पर तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया. अफवाह फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. सोशल साइट पर कौन क्या पोस्ट कर रहा है, इसकी सूचनाएं हमेशा एकत्र करते रहने की बात उपायुक्त ने कही.
बीडीओ व सीओ को क्षेत्र में घूमकर लोगों से बातचीत करने तथा जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाकर प्रशासन की सतर्कता का अहसास दिलाने का डीसी ने निर्देश दिया. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगा है कि नहीं, वीडियोग्राफी हो रही या नहीं, इसकी जांच करते रहे. उपायुक्त ने बताया कि 160 लोगों पर वारंट जारी किया गया है. विधि व्यवस्था में किसी भी तरह से व्यवधान उत्पन्न करने के संभावित लोगों पर पुलिस व प्रशासन नजर रखे. मौके पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद, प्रशिक्षु आइएएस बशारत कयूम, मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय, चक्रधरपुर एसडीओ, जगन्नाथपुर डीएसपी तथा विभिन्न थानाे के प्रभारी आदि उपस्थित थे.
विसर्जन के बाद अधिक सक्रियता रखे पुलिस : उपायुक्त ने मूर्ति विसर्जन के बाद अधिक सक्रियता रखने का पुलिस को निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि अधिकांश अशांति मूर्ति विसर्जन के बाद ही होती है. इस कारण पुलिस मूर्ति विसर्जन के बाद और अगले दिन तक क्षेत्र में मूवमेंट रखें.
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, एनसीसी कैडेट और कॉलेज की छात्रों का सहयोग लेगा प्रशासन
उपायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से प्रशासन निगरानी रखेगा. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी कैडेट, कॉलेज के छात्र-छात्राओं का सहयोग लेने का डीसी ने थाना प्रभारियों व बीडीओ को निर्देश दिया. इस कार्य के लिए एक प्रमाण पत्र देने की बात डीसी ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >