स्कूल की जमीन मापने गये अमीन बने बंधक, पुलिस से की हाथापाई

नीमडीह : नीमडीह थानांतर्गत आदारडीह गांव में प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय के लिए जमीन मापी करने पहुंचे नीमडीह अंचल अमीन मदन कुमार व सीओ को कुछ ग्रामीणों (भूमिज समाज) ने बंधक बना लिया. भूमिज समाज के लोगों का कहना था कि उक्त जमीन श्मशान की है. हस्तक्षेप करने पर ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई की. […]

नीमडीह : नीमडीह थानांतर्गत आदारडीह गांव में प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय के लिए जमीन मापी करने पहुंचे नीमडीह अंचल अमीन मदन कुमार व सीओ को कुछ ग्रामीणों (भूमिज समाज) ने बंधक बना लिया. भूमिज समाज के लोगों का कहना था कि उक्त जमीन श्मशान की है. हस्तक्षेप करने पर ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई की. सूचना पाकर चांडिल एसडीओ भागीरथ प्रसाद व डीएसपी संदीप भगत दल-बल के साथ पहुंचे. इसके बाद अमीन व सीओ को छुड़ाया गया.

करीब 30 लोग लाठी-डंडा से लैस होकर पहुंचे
आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी नीमडीह जयंती देवगम, आमीन मदन कुमार के साथ शुक्रवार को जमीन मापी के लिए विद्यालय परिसर पहुंचे. सीओ ने श्मशान का दावा करने वाले पक्ष को बुलाकर जमीन मापी के संबध में बताया. पूछा कि किसी भी प्रकार का आपत्ति है तो बतायें. इसपर उनलोगों ने कुछ नहीं बताया. आमीन जमीन मापी करने लगा, तो करीब 30 की संख्या में महिला–पुरुष लाठी डंडा लेकर पहुुंचे. हंगामा मचाते हुए आमीन को बांध दिया.
स्कूल की जमीन पर लाश दफनाने की शिकायत
एसडीओ ने बताया कि विद्यालय के नाम पर 3.15 एकड़ जमीन बंदोबस्ती है. जमीन के एक तरफ चहारदीवारी है. उसके पीछे भूमिज समाज का श्मशान है. करीब एक माह पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर जमीन सीमांकन का आग्रह किया था. आवेदन में लिखा था कि श्मशान को छोड़कर विद्यालय की जमीन पर लाश दफन किया जा रहा है.
प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम
कागजात मांगने पर नहीं दिखा सका भूमिज समाज
एसडीओ ने विद्यालय प्रबंधन और भूमिज समाज के साथ बैठक की. इसमें भूमिज समाज के लोगों ने कहा कि उक्त जमीन उनका श्मशान है. एसडीओ ने कागजात की मांग की. वे लोग कागजात नहीं दिखा पाये. भूमिज समाज के लोगों ने एसडीओ से श्मशान के लिए दो एकड़ जमीन मांगी. एसडीओ ने कहा कि चार सितंबर को विद्यालय की जमीन का सीमांकन के बाद श्मशान के लिए दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास होगा. एसडीओ ने कहा कि प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने वालों को चिह्नित कर मामला दर्ज किया जायेगा. उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >