ढिबरी से जले अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

नोवामुंडी : जलती ढिबरी के गिरने से जले जोजोकैंप निवासी शंकर दास (56) की मंगलवार को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गीता दास ने […]

नोवामुंडी : जलती ढिबरी के गिरने से जले जोजोकैंप निवासी शंकर दास (56) की मंगलवार को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गीता दास ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की रात शंकर ढिबरी जलाकर सोया था. जलती हुई ढिबरी उसके शरीर पर गिर गयी, जिससे शरीर में आग लग गयी. पानी डालकर आग बुझायी गयी. उसके बाद घायल शंकर को टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >