चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव के टोपसाई में मंगलवार को कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसमें दबकर घर की महिला सदस्य की मौत हो गयी. मृतका सुखमति बिरुवा (43) अविवाहित थी. दीवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरी. उस समय खेत में धान रोपने गयी सुखमति कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर के पास बैठी थी. घटना में अन्य महिलायें बाल-बाल बच गयीं. सुखमति मिट्टी में पूरी तरह दब गयी थी. सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर सुखमति को बाहर निकाला. वह बेहोश थी. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान सुखमति की मौत हो गयी. मृतका की कमर व छाती में गंभीर चोट लगी थी.
कच्चे मकान की दीवार से दबकर महिला की मौत
चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव के टोपसाई में मंगलवार को कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसमें दबकर घर की महिला सदस्य की मौत हो गयी. मृतका सुखमति बिरुवा (43) अविवाहित थी. दीवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरी. उस समय खेत में धान रोपने गयी सुखमति कुछ अन्य महिलाओं के साथ […]
