छात्राओं ने जाना छेड़खानी व प्रताड़ना का कानून

चाईबासा : महिला शिकायत निवारण कोषांग की ओर से मंगलवार को टाटा कॉलेज में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को महिला कानून की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य अतिथि जिला कोर्ट की अधिवक्ता सिस्टर उषा एलिजावेद बागे ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने […]

चाईबासा : महिला शिकायत निवारण कोषांग की ओर से मंगलवार को टाटा कॉलेज में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को महिला कानून की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य अतिथि जिला कोर्ट की अधिवक्ता सिस्टर उषा एलिजावेद बागे ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर किस तरह कानून बनता है,

महिलाओं को प्रताड़ित करने पर किस तरह का कानून होता है, इसकी जानकारी दी. मौके पर कॉलेज प्राचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई ने कॉलेज में गठित विभिन्न कोषागों की जानकारी दी. वहीं महिला शिकायत निवारण कोषांग के सचिव प्रो रिंकी दोराई ने सेल के गतिविधियों के बारे में बताया. मंच संचालन डॉ स्मिता झा ने किया. डॉ मंजू षाड़ंगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >