धक्का देकर एटीएम कार्ड बदल 39,800 रुपये उड़ा लिये

पीड़ित ने चाईबासा सदर थाने में मामला दर्ज कराया पीड़ित संजय तांतगनर ओपी के खेड़ियाटांगर का निवासी 20 अगस्त को हुई घटना, 22 को जानकारी मिली चाईबासा : जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित स्टेट बैंक एटीएम से पैसा निकालने आये संजय पुरती की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर खाते से तीन बार में 39 […]

पीड़ित ने चाईबासा सदर थाने में मामला दर्ज कराया

पीड़ित संजय तांतगनर ओपी के खेड़ियाटांगर का निवासी
20 अगस्त को हुई घटना, 22 को जानकारी मिली
चाईबासा : जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित स्टेट बैंक एटीएम से पैसा निकालने आये संजय पुरती की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर खाते से तीन बार में 39 हजार 800 रुपये की निकासी कर ली गयी. पीड़ित संजय पुरती को इसकी जानकारी दो दिन बाद मिली. पीड़ित ने 24 अगस्त को चाईबासा सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया. संजय तांतगनर ओपी के खेड़ियाटागर निवासी है. दर्ज मामले में बताया गया कि 20 अगस्त को वह चाईबासा स्टेट बैंक परिसर स्थित एटीएम से दस हजार रुपये निकाला. इसी दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने उसे धक्का मार दिया. इससे उसका एटीएम कार्ड गिर गया.
पीछे खड़े व्यक्ति ने मदद के बहाने कार्ड उठाकर मुझे दे दिया. इस दौरान उसने कार्ड बदल लिया. इसकी भनक उन्हें नहीं लगी. कार्ड पर्स में रख कर वह गांव चला गया. इस दौरान उसका मोबाइल का चार्ज खत्म हो गया. 22 अगस्त को मोबाइल चार्ज करने के बाद मैसेज आया कि उसके खाते से सुबह 11.49 बजे 20 हजार, 11.50 बजे 10 हजार रुपये व 11.51 बजे 9 हजार 800 सौ रुपये संजय कुमार ठाकुर नामक व्यक्ति के खाते में स्थानातंरण हो गया. मामला दर्ज कर पुलिस तकनीकी सेल की मदद से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >