वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची की जारी
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के विद्युत (जी) के 48 टेक्नीशियन को वरिष्ठ टेक्नीशियन में पदोन्नति दी गयी है. वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी मणिक शंकर ने पदोन्नति सूची जारी की. मालूम हो कि रेल मंडल में विद्युत (जी) में 48 वरिष्ठ टेक्नीशियन का पद रिक्त था. इसमें सामान्य श्रेणी के 38, एससी में 07, एसटी के 3 पद शामिल थे. इन सभी वरिष्ठ टेक्नीशियन के पदों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा ली गयी थी. इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है.
इनमें जीसी हेस्सा, प्रफुल्ल महतो, जी ग्वाला, सुनील दास, डीके देकाटे, एस कांडूलना, जीएस बोदरा, डीके पासी, एस कुदादा, सुनील मुखी, जीसी नायक, एन शंकर, विरेंद्र राम, अजय कुमार राम, राजू बेहरा, रानी केरकेट्टा, पी महतो, पीसी सोय, भूपति सिंह, नागेंद्र सिंह, अर्जुन प्रधान, एल राम, एके श्रीवास्तव, एनसी दास, यु जेराई, के मेघमाला, एस रवि, महेंद्र शर्मा, कोराली गोराई, आर बारिक, गौतम सरकार, सोभाराम साह, डी कर्मकार, पी तिवारी, सुमन चौधरी, आरके सिंह, जफर आलम, पीबीएसएइ राव, विनोद कुमार, एस चंद्रा, पीके प्रधान, एसएन गुप्ता, जीसी पुष्टी, रामेश्वर गोप, मुंशी प्रसाद, जेके दास, डी कारुवा, जी कालिंदी शामिल हैं.
