बड़बिल नगरपालिका की उपाध्यक्ष का पति है आरोपी
बड़बिल : आर्या आयरन एंड स्टील कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से रेलवे साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग हो रही पिलेट अयस्क कंपनी के अयस्क रिसीवर से चलान रिसीव कर चोरी मामले में बड़बिल नपा की उपाध्यक्ष लावान्यावती साहू के पति अशोक कुमार साहू को बुधवार की रात बालानी थानांतर्गत डरबी चौक स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. बांसपानी देशी शराब भट्टी निकट एक स्थान पर लगभग 62 मैट्रिक टन अवैध पिलेट अयस्क पड़ा था. जोड़ा पुलिस ने माल जब्त कर घटना की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक अशोक ने अपने परिचय के रायपुर की एक ट्रेडर को लेकर आर्या स्टील में पिलेट खरीदने के लिए इनक्वायरी लेटर दिया था. इसमें हस्ताक्षर नहीं होने पर शक हुआ.
