कोल्हान आयुक्त. डीसी से योजनाओं की जानकारी ली
बिजली अधिकारी को विद्युत कनेक्शन दिलाने का निर्देश
चाईबासा : कोल्हान आयुक्त ब्रजमोहन कुमार ने बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल को अपने चैंबर में बुलाकर सूक्ष्म सिंचाई योजना व सुवर्णरेखा परियोजना पर चर्चा की. डीसी ने आयुक्त को बताया कि कुल 22 सूक्ष्म सिंचाई परियोजना बिजली के अभाव में ठप थी. इनमें से 21 में अब ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है.
आयुक्त ने शीघ्र कनेक्शन देकर शुरू कराने का आदेश दिया. बिजली के अभाव में सिंचाई योजनाएं ठप नहीं होने देने का आदेश विद्युत अधिकारियों को दिया. विद्युत विभाग के अभियंता ने शीघ्र कनेक्शन देकर सिंचाई योजना शुरू करने का भरोसा दिया. सुवर्णरेखा परियोजना के कार्यों की जानकारी आयुक्त ने ली. भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की प्रगति की आयुक्त ने समीक्षा की.
गोदाम में कम मिला अनाज, डीसी से होगी शिकायत
जगन्नाथपुर. बुधवार को उप प्रमुख संजय बारिक ने खाद्य आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया. श्री बारिक ने बताया कि गोदाम में अनाज कम मात्रा में रखा मिला. ट्रांसपोर्टर दीपक अग्रवाल ने पूछे जाने पर बताया कि अगस्त माह में किसी तकनीकी प्रॉब्लम के चलते डीलर को 100 क्विंटल के बदले किसी को 3 क्विंटल किसी को 4 क्विंटल अनाज दिया जा रहा है. उप प्रमुख ने इसकी शिकायत डीसी से करने की बात कही.
चाईबासा. चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में इआरओ नेट लांच किया गया. निर्वाचन कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रवींद्र पांडेय ने इआरओ नेट लांच किया. मौके पर श्री पांडेय ने इआरओ नेट के फायदे बताये. उन्होंने बताया कि इआरओ नेट के माध्यम से पूरे देश की मतदाता सूची एक हो जायेगी. 23 अगस्त से लोग ऑनलाइन फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे. इसके माध्यम से अब एक व्यक्ति का एक ही जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सकता है. एक जगह से दूसरे स्थान पर मतदाता सूची बनते ही, पहले वाले स्थान पर मतदाता सूची में दर्ज स्वत: डिलीट हो जायेगा. इआरओ नेट से मतदाता सूची में होने वाली अशुद्धि कम हो जायेगी. फोटो की क्वालिटी भी सुधर जायेगी. मौके पर डीआइओ सुशील कुमार, डीपीआरओ पलटू महतो उपस्थित थे.
