हाथियों ने घर तोड़ा, परिवार वालों ने छिपकर बचायी जान

घर में रखा 50 हज़ार का धान खा गये हाथी, मयूरभंज के रास्ते झारखंड से आया है 22 हाथियों का झुंड बड़बिल : चंपुआ वन क्षेत्र के अंगुड़िया गांव में मंगलवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने राइटर मुंडा के घर को तोड़ दिया. घर के एक कमरे में रखे 50 हज़ार रुपए […]

घर में रखा 50 हज़ार का धान खा गये हाथी, मयूरभंज के रास्ते झारखंड से आया है 22 हाथियों का झुंड

बड़बिल : चंपुआ वन क्षेत्र के अंगुड़िया गांव में मंगलवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने राइटर मुंडा के घर को तोड़ दिया. घर के एक कमरे में रखे 50 हज़ार रुपए के धान चट कर गये. घटना के वक्त घर के लोग सोये हुए थे. हाथियों के हमले के बाद सभी ने एक कमरे में चुपचाप छिप कर जान बचायी. हाथियों ने घर में रखे बर्तन व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया.
घटना रात करीब एक बजे की है. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से खदेड़ा. इसके बाद हाथियों का झुंड मनोहरपुर गांव के जंगल में चला गया. वन विभाग के अनुसार 22 हाथियों का झुंड मयूरभंज जिला के रास्ते झारखंड से आये हैं. हाथियों का झुंड रात में आसपास के गांव को अपना निशाना बना रहा है. गांव की खेती को नुकसान पहुंचा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >