पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की शीघ्र जांच करें : आरडीडीइ

संसाधनसेवी भी नपेंगे, सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा में कोल्हान आरडीडीइ ने दिया आदेश चाईबासा : माधव सभागार में शुक्रवार को कोल्हान आरडीडीइ अरविंद विजय विलुंग ने सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा की. जिसमें, आरडीडीइ ने बच्चों की बैंक खाता खोलने की प्रगति की समीक्षा के साथ बैठक की शुरुआत की. जिस प्रखंड में कम […]

संसाधनसेवी भी नपेंगे, सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा में कोल्हान आरडीडीइ ने दिया आदेश

चाईबासा : माधव सभागार में शुक्रवार को कोल्हान आरडीडीइ अरविंद विजय विलुंग ने सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा की. जिसमें, आरडीडीइ ने बच्चों की बैंक खाता खोलने की प्रगति की समीक्षा के साथ बैठक की शुरुआत की. जिस प्रखंड में कम संख्या में बैंक खाते खुले हैं, उन प्रखंडों के प्रखंड संसाधनसेवियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. चक्रधरपुर, मझगांव, कुमारडुंगी प्रखंड के संसाधनसेवी के बेहतर कार्य की आरडीडीइ ने सराहना भी की. आरडीडीइ ने पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करने का आदेश दिया. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, मझगांव प्रखंड में पारा शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की शीघ्र जांच करने का आदेश आरडीडीइ ने दिया. विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद भुगतान करने वाले बीइइओ पर आरडीडीइ ने कार्रवाई का आदेश दिया. मौके पर विभिन्न प्रखंडों के बीइइओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन आदि उपस्थित थे.
72 घंटे में बेंच-डेस्क व बिजली लगाने का आदेश : जिन स्कूलों में अभी बेंच-डेस्क नहीं है, उन स्कूलों में 31 जुलाई तक बेंच-डेस्क लगाने का आदेश दिया. आरडीडीइ ने बीइइओ को इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेवारी दी. विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों में मुखियों को आमंत्रित करने का आरडीडीइ ने निर्देश दिया. आरडीडीइ ने कहा कि प्रत्येक माह वह स्वयं किसी प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होंगे. आरडीडीइ ने मेरा भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की जानकारी सभी को दी. कहा कि इस कार्यक्रम के तहत दूसरे राज्यों की संस्कृति जानने के लिए यहां के बच्चों को भेजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >