चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की अाधिकारिक वेबसाइट सुचारू रूप से नहीं खुलने से छात्र-प्रतिनिधियों में आक्रोश है़ गुरुवार को अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू प्रभारी सैम पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा़ इसमें कहा कि लगातार वेबसाइट में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है़ जिसके कारण दूर दराज के विद्यार्थी यूजी व पीजी में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कॉलेज में ऑफलाइन की सुविधा सही से उपलब्ध नहीं है़
ऑफलाइन का अलग से फार्म रखा नहीं गया है़ लगातार नामांकन के नियम में परिवर्तन हो रहा है़ इससे विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में है़ं पिछले वर्ष कॉमर्स में ऑनर्स लेने के लिये एकाउंट और बिजनेस स्टडी मिलाकर 90 अंक लाना जरूरी था़ एकाउंट में 45 अंक अनिवार्य था़ इस वर्ष 90 होने से ही ऑनर्स मिल रहा है़, यह निराशाजनक है़ मौके पर महासचिव नव कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष प्रत्युश पाठक आदि उपस्थित थे़
