शिक्षा बिना विकास की कल्पना नहीं : सामड

चक्रधरपुर : शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. बच्चों का विकास के लिए शिक्षा के साथ कला व खेलकूद जरूरी है. उक्त बातें चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को कारमेल डे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. श्री सामड ने कहा कि झारखंड का सपना देखने वाले शहीद आंदोलनकारियों […]

चक्रधरपुर : शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. बच्चों का विकास के लिए शिक्षा के साथ कला व खेलकूद जरूरी है. उक्त बातें चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को कारमेल डे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. श्री सामड ने कहा कि झारखंड का सपना देखने वाले शहीद आंदोलनकारियों का सपना आज भी अधूरा है. हमारे बच्चे राज्य के सभी उच्च पदाधिकारियों की सीट पर बैठे, तभी शहीद आंदोलनकारियों का सपना पूरा होगा.

इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक श्री सामड व विशिष्ट अतिथि फादर चोनास खलखो, पूर्व वार्ड पार्षद चमरू जामुदा, कारमेल उवि की प्राचार्या सिस्टर जगरानी, सिस्टर माइकल आदि ने दीप प्रज्जवलित व कारमेल रानी की तसवीर पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया. बच्चियों ने वंदना नृत्य, असमिया, नेपाली नृत्य, हो व ओड़िया नृत्य पेश किया. मौके पर कारमेल उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जगरानी, सिस्टर आल्मा, सिस्टर स्टेला मिंज, सिस्टर सेबेस्टियाना, सिस्टर माइकेल, सिस्टर अनिमा, निर्मला मिंज, फ्रांसिसका, मर्लिन जामुदा, सिस्टर मकसिमा, सिस्टर विनिता, रेश्मा केरकेट्टा, बकलेश महतो, विवेक रंजन आदि मौजूद थे.

कारमेल स्कूल में धूमधाम से मना कारमेल डे
मौके पर 2017 के मैट्रिक परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बालक मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. अनुशासन के लिए वर्ग अष्ठम के रोहित केवट, बेहतर रिजल्ट व अंक ले लिए सप्तम के बागुन गुंदुवा व शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए वर्ग छह के राहुल दास को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >