खेत में गिरे हाई टेंशन तार से तीन मवेशियों की मौत

सोनुवा : सोनुवा प्रखंड के कंकुवा गांव स्थित रालीसाई में 11 हज़ार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो भैंस व सारजमहातु गांव पिसाई में एक बैल की मौत पर हो गयी. देंवावीर पंचायत की मुखिया जानकी हेम्ब्रम ने बताया कि खेत में 11 हज़ार वोल्ट का तार गिरा हुआ था. […]

सोनुवा : सोनुवा प्रखंड के कंकुवा गांव स्थित रालीसाई में 11 हज़ार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो भैंस व सारजमहातु गांव पिसाई में एक बैल की मौत पर हो गयी. देंवावीर पंचायत की मुखिया जानकी हेम्ब्रम ने बताया कि खेत में 11 हज़ार वोल्ट का तार गिरा हुआ था. इसकी चपेट में आने से जय सिंह चाकि के दो भैंसों की मौत हो गयी. वहीं सारजमहातु गांव पिसाई में खेत के ऊपर झूल रहे विद्युत तार की चपेट में आने से पांगेला केराई का एक बैल मर गया. प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >