50 फीट का त्रिशूल लेकर महादेवशाल रवाना

चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र वार्ड-3 के हरिजनबस्ती कांवरियां संघ के सदस्य 50 फीट का त्रिशूल लेकर महादेवशाल धाम रवाना हुए. संघ के दर्जनों सदस्यों ने मुक्तिनाथ घाट से जल उठाकर बोल बाम का नारा लगाते हुए कंधे पर त्रिशूल उठा कर पैदल धाम के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर ऋषभ मुखी, दीपक मुखी, जोटिया […]

चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र वार्ड-3 के हरिजनबस्ती कांवरियां संघ के सदस्य 50 फीट का त्रिशूल लेकर महादेवशाल धाम रवाना हुए. संघ के दर्जनों सदस्यों ने मुक्तिनाथ घाट से जल उठाकर बोल बाम का नारा लगाते हुए कंधे पर त्रिशूल उठा कर पैदल धाम के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर ऋषभ मुखी, दीपक मुखी, जोटिया मुखी, पिंटू मुखी, घनश्याम मुखी, अर्जुन मुखी, शाहीद मुखी, रितेश मुखी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

सुबह 4 बजे खुलेगा कपाट
बाबा महादेवशाल धाम का कपाट तीसरी सोमवारी को भक्तों के लिए सुबह 4 बजे खुलेगा. इससे पहले सुबह 3 बजे से समिति की पहली पूजा आरंभ होगी, जिसमें पुजारी मनोज तिवारी शामिल होंगे. विशेष परिस्थिति में भीड़ अधिक होने पर ही पट खोलने के समय में फेरबदल की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >