सारंडा में पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

वन विभाग के उच्च अधिकारी सारंडा दौरे पर पहुंचे किरीबुरू : झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आर आर हेम्ब्रम, लाल रत्नाकर सिंह (पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ), एस के गुप्ता (आरसीसीएफ), विश्वनाथ साह (सीसीएफ), सतीश चंद्र राय (सीएफ) आदि अधिकारी रविवार को दो दिवसीय सारंडा दौरे के क्रम में थलकोबाद वन विश्रामागार पहुंचे. उन्होंने बराइबुरु स्थित […]

वन विभाग के उच्च अधिकारी सारंडा दौरे पर पहुंचे

किरीबुरू : झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आर आर हेम्ब्रम, लाल रत्नाकर सिंह (पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ), एस के गुप्ता (आरसीसीएफ), विश्वनाथ साह (सीसीएफ), सतीश चंद्र राय (सीएफ) आदि अधिकारी रविवार को दो दिवसीय सारंडा दौरे के क्रम में थलकोबाद वन विश्रामागार पहुंचे. उन्होंने बराइबुरु स्थित वन विश्रामागार का निरीक्षण किया.
यहां के अधिकारियों से बातचीत की. रविवार की दोपहर सबी अधिकारी करमपदा, जाटीसेरेंग में बनी चेकडैम देखते हुए थलकोबाद फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे. यहां सारंडा व यहां के वन्यप्राणियों को बचाने, पर्यटन का बढ़ावा देने आदि मामलों पर विशेष बातचीत हुई. हालांकि सारंडा क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश से अधिकारियों के सारंडा भ्रमण में बाधा आयी है. सारंडा के सीएफ सतीश चन्द्र राय ने वन विभाग के तमाम उच्च अधिकारियों का सारंडा दौरे को रूटीन दौरा बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >