मनोहरपुर, गुवा, झींकपानी व नोवामुंडी बनेंगे नगर पंचायत

चाईबासा : मनोहरपुर, गुवा, झींकपानी व नोवामुंडी नगर पंचायत बनेगा. सरकार के आदेश पर इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी. शासन के आदेश पर इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाये जाने की दिशा में आरंभिक प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गयी है. कागजी प्रक्रियाओं को […]

चाईबासा : मनोहरपुर, गुवा, झींकपानी व नोवामुंडी नगर पंचायत बनेगा. सरकार के आदेश पर इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी. शासन के आदेश पर इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाये जाने की दिशा में आरंभिक प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गयी है.

कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा. इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जायेगा कि नहीं, यह निर्णय अंतिम रूप से सरकार के स्तर पर होगा.
चारों प्रस्ताव पर मंजूरी मिली तो जिले में होंगे छह शहरी निकाय: चाईबासा व चक्रधरपुर पहले से ही नगर परिषद हैं. अगर नोवामुंडी, झींकपानी, गुवा तथा मनोहरपुर को नगर पंचायत बना दिया गया तो, जिले में छह शहरी निकाय हो जायेंगे.
इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बन जाने के बाद नगर विकास मंत्रालय अपने जिम्मे ले लेगा. फिर नगर विकास मंत्रालय की ओर से इन चारों स्थानों पर विकास होगा.
सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन स्तर पर शुरू हुई प्रारंभिक तैयारी
75 फीसदी आबादी गैर कृषि कार्य से जुड़े रहने के कारण हुआ इन चारों ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाये जाने पर सरकार लेगी अंतिम फैसला
ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाये जाने की शर्त
नगर पंचायत बनाने के लिए उस ग्राम पंचायत की आबादी 12 हजार से अधिक होनी चाहिए. नगर पंचायत बनाये जाने वाले क्षेत्र की आबादी के 75 फीसदी लोग गैर कृषि कार्य से जुड़े होने चाहिए. उस क्षेत्र में आर्थिक आय के स्त्रोत समेत कुल 16 बिंदु सरकार ने ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने के लिए घोषित किये हैं. इसी नियम के तहत गुवा, मनोहरपुर, झींकपानी तथा नोवामुंडी को भी नगर पंचायत बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.
अगले वर्ष फरवरी में होगा नगर निकाय चुनाव
वर्ष 2018 के फरवरी में नगर निकाय का चुनाव होना है. फरवरी में चाईबासा नगर परिषद का भी चुनाव होगा. अगर इन चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की हरी झंडी सरकार से मिल गयी तो, संभव है कि चाईबासा नप चुनाव के साथ इन चारों स्थानों में भी चुनाव हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >