केसीसी लोन फर्जीवाड़े में 22 को होगा घेराव-प्रदर्शन

जिप उपाध्यक्ष ने कुमारडुंगी के लाभुकों के साथ की बैठक चाईबासा : केसीसी फर्जी लोन में फंसे ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिप उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु लाभुकों के साथ 22 जुलाई को कुमारडुंगी प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगी. इसमें प्रशासन से निर्दोष लोगों को बरी करने की मांग की जायेगी. चांदमनी बलमुचु ने रविवार को […]

जिप उपाध्यक्ष ने कुमारडुंगी के लाभुकों के साथ की बैठक

चाईबासा : केसीसी फर्जी लोन में फंसे ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिप उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु लाभुकों के साथ 22 जुलाई को कुमारडुंगी प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगी. इसमें प्रशासन से निर्दोष लोगों को बरी करने की मांग की जायेगी. चांदमनी बलमुचु ने रविवार को कुमारडुंगी पंचायत की मुखिया अंजनी देवगम की अध्यक्षता में लाभुकों की एक बैठक में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि लाभुकों ने कुछ माह पूर्व उपायुक्त के समक्ष उक्त मामला रखा था, जिसके बाद उपायुक्त ने तुरत कार्रवाई करते हुए इस संबंध में जांच टीम गठित की थी, जिसने अपनी जांच में पाया कि बैंक मैनेजर ने बिचौलियों के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया है. इसके बाद उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया.
लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करती इससे पूर्व ही वह फरार हो गया. इसको लेकर लाभुकों में रोष है. मौके पर गोपाल तामसोय, गुनाराम पुरती, सुदर्शन कुंकल, हरिचरण तुबिद, जुमाल सिंह पिंगुवा, बेनाम चंद्र बागे, रघुनाथ बागे, डिकुल बागे, निर्मल पिंगुवा, सनुरा मुंडा, रघुनाथ बागे, जेटेया सिंकू, मंगल सिंह बागे, गंगाराम पिंगुवा, विश्वनाथ बागे, मंगल सिंह बागे, मंगल सिंह सिंकू, अुर्जन गोप, डाउरा सिरका, बाजय सिरका, अमृत चंद्र दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >