गेस्ट शिक्षकों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगी उच्च स्तरीय कमेटी

केयू में प्रोवीसी की अध्यक्षता में बनी पांच सदस्यीय कमेटी एक सप्ताह के अंदर जारी होगा साक्षात्कार का परिणाम, एक अगस्त से कक्षाएं आरंभ चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के लिये एक उच्च स्तर की एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों […]

केयू में प्रोवीसी की अध्यक्षता में बनी पांच सदस्यीय कमेटी

एक सप्ताह के अंदर जारी होगा साक्षात्कार का परिणाम, एक अगस्त से कक्षाएं आरंभ
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के लिये एक उच्च स्तर की एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के कागजात व मार्क्स आदि को देख कर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी. उसके बाद परिणाम जारी किया जायेगा. कमेटी का गठन प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया है. जबकि सोशल साइंस की डीन डॉ आशा मिश्रा, साइंस के डीन डॉ केसी डे, कॉमर्स के डीन डॉ राम प्रवेश प्रसाद व मानवीकी की डीन डॉ शशिलता को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. कुलसचिव डॉ एसएन सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी. वहीं 1 अगस्त से सभी कॉलेजों में कक्षाएं आरंभ हो जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >