मनोहरपुर/आनंदपुर : गुरुवार को मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में विभिन्न कोटि के स्कूलों के प्रधान शिक्षक व सचिवों की गोष्ठी हुई. मनोहरपुर की गोष्ठी ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल परिसर में नवपदस्थापित बीइइओ मोहम्मद कैशर आलम की अध्यक्षता में हुई.
गोष्ठी से पूर्व नवपदस्थापित बीइइओ श्री आलम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. बैठक में बीपीओ सुधीर शर्मा, सीआरपी सुभाष मंडल, उमेश चंद्र महंती आदि उपस्थित थे.
आनंदपुर प्रखंड की गोष्ठी में बीइइओ दुधेश्वर पासवान ने कई लापरवाह शिक्षकों को फटकार लगायी गयी. शिक्षकों को निर्देशित करते हुए बीइइओ ने प्रखंड के सभी स्कूलों से जीरो ड्रॉप आउट बच्चों की सूची जमा कराने आदि निर्देश दिये गये. मौके पर बीपीओ भानुप्रताप सुरीन, बीआरपी यशवंत नारायण कटियार, सच्चिदानंद महंती, लखई मांझी आदि शिक्षक उपस्थित थे.
