पानी टंकी क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप

नगर परिषद. पांच हजार लोग हुए प्रभावित तेज आंधी जलमीनार का छज्जा गिरने से जलापूर्ति करने वाला स्पेंडल क्षतिग्रस्त हो गया चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद की पानी टंकी क्षतिग्रस्त होने से शहर के करीब पांच हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गयी है. मालूम हो कि 6 जून को आयी जबरदस्त आंधी, तूफान […]

नगर परिषद. पांच हजार लोग हुए प्रभावित

तेज आंधी जलमीनार का छज्जा गिरने से जलापूर्ति करने वाला स्पेंडल क्षतिग्रस्त हो गया
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद की पानी टंकी क्षतिग्रस्त होने से शहर के करीब पांच हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गयी है. मालूम हो कि 6 जून को आयी जबरदस्त आंधी, तूफान व बारिश ने पीएचइडी कार्यालय के समीप स्थित जलमीनार का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं छज्जा गिरने से पानी आपूर्ति करने वाला स्पेंडल भी क्षतिग्रस्त हो गया. स्पेंडल क्षतिग्रस्त होने से शहर में पेयजल आपूर्ति बंद हो गयी है. सूचना मिलने के बाद नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह पीएचइडी कार्यालय पहुंच
कर क्षतिग्रस्त स्पेंडल व जलमीनार का जायजा लिया. नगर पर्षद अध्यक्ष श्री साह ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. क्षतिग्रस्त जलमीनार की मरम्मत की जायेगी. लोगों के घरों तक पानी पहुंचे इसके लिए नगर पर्षद त्वरित कार्रवाई कर रही है. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि रांची में मीटिंग है. कार्यालय पहुंचने पर तत्काल इस दिशा में कार्य किया जायेगा. सप्लाई पानी न मिलने से काफी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >