रेलमंडल में 6 माह में लगे पेंशन अदालत

रेलवे पेंशनर एसो ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र, कहा चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल में जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह से मिला. रेलवे की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार व जीवन रक्षक दवा की रेल अस्पतालों में उपलब्ध कराने की अपील की. एसोसिएशन […]

रेलवे पेंशनर एसो ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र, कहा

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल में जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह से मिला. रेलवे की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार व जीवन रक्षक दवा की रेल अस्पतालों में उपलब्ध कराने की अपील की. एसोसिएशन के अध्यक्ष एन वासुदेव राव ने कहा कि रिटायर्ड कर्मियों के लिये रेलवे में भी होम्योपैथी चिकित्सक बहाल की जाये.साथ ही रेल मंडल में छह-छह माह में पेंशन अदालत लगायी जाये. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एन वासुदेव राव, उपाध्यक्ष एमएस आरके राव, संयुक्त सचिव केआर पाल, बीएन पानी, एसके राव, एससी लहरी, एचआर पानी, डीपी मिश्रा व राउरकेला, बंडामुंडा, टाटा, सीनी, झारसुगुड़ा के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >