मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता-मनोहरपुर स्टेशन के बीच रेलवे के बैंकिंग पायलट सी महापात्र को 55 इंच के चार एलइडी टीवी मिला है. पायलट ने टीवी को मनोहरपुर आरपीएफ को सौंप दिया है. घटना विगत चार जून की रही है.जानकारी के अनुसार रविवार की रात गोइलकेरा से बैंकिंग इंजन लेकर मनोहरपुर आ रहे बैंकिंग पायलट श्री महापात्र को पोसैता स्टेशन के होम सिग्नल के समीप पोल संख्या 361 / (2-4 ) के पास रेलवे ट्रैक पर एक एएलइडी टीवी मिला,जिसे उन्होंने ले लिया.थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर सोनपोखरी गांव के समीप पोल संख्या 363 / (13-15 ) के पास रेल की पटरी पर तीन एलइडी टीवी पड़ा नजर आया. यहां से भी उन्होंने तीनों टीवी को ले लिया. मनोहरपुर पहुंचने पर उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी. स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ को सूचित किया.आरपीएफ ने सभी एलइडी टीवी को बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
रेलवे ट्रैक पर मिले 55 इंच के चार एलइडी टीवी
मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता-मनोहरपुर स्टेशन के बीच रेलवे के बैंकिंग पायलट सी महापात्र को 55 इंच के चार एलइडी टीवी मिला है. पायलट ने टीवी को मनोहरपुर आरपीएफ को सौंप दिया है. घटना विगत चार जून की रही है.जानकारी के अनुसार रविवार की रात गोइलकेरा से बैंकिंग इंजन लेकर मनोहरपुर आ रहे […]
