वार्ड में मरीजों को अंधेरे में चढ़ाया जा रहा था स्लाइन

अस्पताल में आजसू नेता व डॉक्टर के बीच झड़प चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के महिला मरीज कक्ष में बुधवार की रात करीब आठ बजे आजसू नेता राम लाल मुंडा व डॉ नंदु होनहाना के बीच जम कर झड़प हुई. मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गयी. उपस्थित लोगों द्वारा बीच […]

अस्पताल में आजसू नेता व डॉक्टर के बीच झड़प

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के महिला मरीज कक्ष में बुधवार की रात करीब आठ बजे आजसू नेता राम लाल मुंडा व डॉ नंदु होनहाना के बीच जम कर झड़प हुई. मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गयी. उपस्थित लोगों द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के मुताबिक बंदगांव प्रखंड के बीपीओ अनिल उरांव की बहन बिंदिया बाडा को प्रसव के लिए पांच जून को भर्ती कराया गया था. इस दौरान बिंदिया ने एक शिशु को जन्म दिया. प्रसव के बाद बिंदिया का उपचार सही तरीका से नहीं होने की आजसू नेता से शिकायत की.
शिकायत मिलने पर आजसू नेता श्री मुंडा, वार्ड पार्षद दिनेश जेना समेत कई लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर देखा मरीजों का कक्ष अंधकार था. मरीजों को अंधेरे में स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. इन त्रुटियों को देख श्री मुंडा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन को दूरभाष पर तत्काल जेनरेटर चलाने को कहा. इस पर डॉक्टर ने जेनरेटर में तेल नहीं होने का हवाला देकर टालते रहे. डॉक्टर की टाल मटोल को देख आजसू नेता श्री मुंडा आवेश में आ गये. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर नंदू होनहागा से जबरदस्त झड़प कर बैठे झड़प के बाद अस्पताल में जेनरेटर चला कर बिजली आपूर्ति की गयी.
अस्पताल में बासी खाना दिया जाता है : मरीज: मरीज बिंदिया बाडा व चांदनी खातून ने बताया कि अस्पताल में बासी खाना दिया जाता है. बिजली नहीं रहने पर अस्पताल को पूरी तरह अंधकार में रखा जाता है.
डॉक्टर कार्यशैली बदले नहीं, तो होगा आंदोलन : राम लाल मुंडा
आजसू विधानसभा प्रभारी राम लाल मुंडा ने कहा कि डॉक्टर अपना कार्यशैली बदले, नहीं तो आंदोलन किया जायेगा. लगातार कई दिनों से अस्पताल की शिकायत पहुंच रही है.
जेनरेटर में कम तेल होने के कारण हवा प्रवेश कर गयी थी. जिससे जेनरेटर बंद हो गया.जेनरेटर को ठीक किया जा रहा था. इस दौरान रामलाल मुंडा ने हंगामा किया.
आरएन सोरेन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >