जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा गिरा, हाथ टूटा

चाईबासा : जिले में दो अलग-अलग घटना में दो बच्चों का हाथ टूट गया. मुफ्फसिल थानांतर्गत बांदा कांकी गांव का सुनील तियु (8) एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदार के घर राजनगर थानांतर्गत कुजू गांव में गया था. मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सुनील घर के पास जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. […]

चाईबासा : जिले में दो अलग-अलग घटना में दो बच्चों का हाथ टूट गया. मुफ्फसिल थानांतर्गत बांदा कांकी गांव का सुनील तियु (8) एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदार के घर राजनगर थानांतर्गत कुजू गांव में गया था. मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सुनील घर के पास जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. पेड़ की डाली टूटने से वह नीचे गिर गया. उसका दाहिना हाथ टूट गया. वहीं दूसरी ओर चाईबासा के मेरी टोला निवासी कृष तिर्की (7) खिड़की से नीचे गिर गया. उसका बायां हाथ टूट गया है. दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >