आंगनबाड़ी केंद्रों को बनायें सशक्त: स्मृता

चाईबासा : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला परिषद सभागार में जिले के सीडीपीओ को लेकर मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्मृता कुमारी ने एनिमिया, मातृ मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर,आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढीकरण करने पर प्रकाश डाला. उन्होंने सभी कर्मियों को बाल एवं […]

चाईबासा : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला परिषद सभागार में जिले के सीडीपीओ को लेकर मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्मृता कुमारी ने एनिमिया, मातृ मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर,आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढीकरण करने पर प्रकाश डाला. उन्होंने सभी कर्मियों को बाल एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए सजग एवं तत्पर रहने का आह्वान किया. प्रशिक्षण में गोदभराई, गर्भवती महिला व धात्री महिला को उचित पोषण के साथ उनकी समय-समय पर देख रेख को काफी जरूरी बताया गया.

आजीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यालय का उद्घाटन
झींकपानी . आदर्श ग्राम पंचायत के लिए चयनित झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असूरा के ग्राम पहाड़भंगा में आजीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यालय उद्घाटन मुखिया सालुका सुंडी ने मंगलवार को किया. मौके पर सामुदायिक समन्वयक निकिता कुजूर ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से पहाड़भंगा गांव में कुल 6 समूह का निर्माण हुआ है, जिसमें अब तक 86 महिलाएं जुड़ चुकी है. ग्राम संगठन की अध्यक्ष ललिता कुई, सचिव आलिशा कुई, कोषाध्यक्ष सुशीला बुडिउली एवं ग्राम संगठन के सारे 14 खाताबाही के संचालन के लिए राजलक्ष्मी कारोवा का चयन किया गया है.
नशा रोकने के लिए बंद करवायें शराब दुकान
नोवामुंडी. नोवामुंडी में नशाखोरी बंद कराने की मांग को लेकर बेंदो बोयपाई के नेतृत्व में महिला समिति विधायक गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से मिली. मांग-पत्र सौंप कर शराब दुकान बंद कराने की गुहार लगायी. कहा नशाखोरी के कारण घर परिवार उजड़ रहा है. अमन-चैन खत्म होते जा रहा है. असमय लोग मौत को गले लगा रहे हैं. इस पर कोड़ा दंपति में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >