रेलवे के निचले इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर गंदगी

लोगों का रेल आवासों से निकलना तक मुश्किल हो गया है चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मंगलवार की शाम हुई बारिश से रेल क्षेत्र के नीचले इलाके जलमग्न हो गये.घंटों बाद रेलवे इलाकों से जल निकासी हुई. बारिश के पानी से नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गयी. सड़क कीचड़मय हो गया. इससे लोगों को रेल […]

लोगों का रेल आवासों से निकलना तक मुश्किल हो गया है

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मंगलवार की शाम हुई बारिश से रेल क्षेत्र के नीचले इलाके जलमग्न हो गये.घंटों बाद रेलवे इलाकों से जल निकासी हुई. बारिश के पानी से नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गयी. सड़क कीचड़मय हो गया. इससे लोगों को रेल आवासों से निकलना मुश्किल हो गया. र्क्वाटर के बाहर जल जमाव व गंदगी को साफ करने में रेलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. एक ओर जहां बारिश से तापमान में आयी गिरावट लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं लोगों को सड़कों के गंदगी से परेशानी बढ़ गयी है.
इंजीनियरिंग व स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया दौरा
बारिश के दौरान इंजीनियरिंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान नालियों में प्रवाहित जल में व्यवधान उत्पन्ना होने वाले जगहों की सफाई की गयी. मालूम रहे कि शहर व रेलवे क्षेत्र के बारिश का पानी के साथ थर्माकोल व पॉलिथीन जैसा ठोस पदार्थ बह रहा है. इससे रेल फाटक का ड्रेन जाम हो रहा है. इससे क्षेत्र से जलनिकासी में काफी समय लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >