सीकेपी : 24 घंटे में 3 घंटे लिया जायेगा शट डाउन

चक्रधरपुर : शहर के विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर सोमवार को स्थानीय वनविश्रामागार में वार्ड पार्षदों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने की. बैठक में शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहुत ही खराब हो गयी है. बार-बार तार व ट्रांसफार्मरों की […]

चक्रधरपुर : शहर के विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर सोमवार को स्थानीय वनविश्रामागार में वार्ड पार्षदों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने की. बैठक में शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहुत ही खराब हो गयी है. बार-बार तार व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के बावजूद भी लोगों को विद्युत समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए पूर्व की तरह कार्य करने के लिए शटडाउन करने का समय निर्धारित किया गया.

सभी वार्ड पार्षदों द्वारा निर्णय लिया गया कि शटडाउन का समय सुबह 9 बजे से 10 बजे, शाम 5 बजे से 6 बजे एवं रात 10:30 से 11:30 बजे तक लिया जायेगा. ताकि किसी को परेशानी का सामना करना ना पड़े. वार्ड पार्षदों ने विद्युत विभाग के कार्यपाकल अभियंता को एक मांग पत्र भी सौंपा. मौके पर विनय बर्मन, करन महतो, दीपक सिंह, निंकु सिंह, उपेंद्र रजक, प्रीति होरो, मो असरफ, शंभु साव, गणेश महतो, मो रसीद अंसारी, पिरूल हक, प्रिंस आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >