झारखंड में धुंध के बाद बढ़ी गर्मी, 19 से 21 अप्रैल तक कई जिलों में लू चलने की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने फिर से करवट ले ली है. कल सुबह धुंध से दृश्यता प्रभावित रही, जबकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगने लगी. मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल के बीच कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather: राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कल शुक्रवार सुबह कई इलाकों में धुंध छाई रही, जबकि आने वाले तीन दिनों में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल के बीच कई जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

सुबह धुंध, दिन में बढ़ी गर्मी

शुक्रवार सुबह नमी और हवा की रफ्तार कम रहने के कारण कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई. हालांकि धूप निकलते ही मौसम साफ हो गया और तापमान बढ़ने लगा. मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. 

कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में दोपहर बाद तेज हवा, मेघ गर्जन, हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोग सावधानी बरत सकें. 

19 से 21 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी

वहीं 19 से 21 अप्रैल के बीच कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है. खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है.

कुहासे से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

कल शुक्रवार सुबह कुहासे का असर विमानों के परिचालन पर पड़ा. इंडिगो एयरलाइंस की रांची-बेंगलुरु फ्लाइट रांची आने के बाद कोलकाता डायवर्ट कर दी गई. यह विमान सुबह 8:40 बजे के निर्धारित समय की जगह दोपहर 12:25 बजे रांची से उड़ा. वहीं इंडिगो की रांची-कोलकाता फ्लाइट सुबह 8:30 बजे की जगह सुबह 10:40 बजे रांची से रवाना हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-मुंबई विमान सुबह 9:30 बजे की जगह 9:13 बजे, इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान सुबह 9:10 बजे की जगह सुबह 9:27 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान सुबह 9:30 बजे की जगह सुबह 11:10 बजे रांची से उड़ा.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >