कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये

पाटन. पाटन पुलिस ने सहदेवा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को देख दोनों भागने की फिराक में थे. लेकिन जवानों ने दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान धर्मेंद्र कुमार वर्मा की कमर से देसी कट्टा व विक्की कुमार के ट्राउजर के पैकेट से जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक से दो युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं. इसके बाद पाटन थाना प्रभारी लालजी के निर्देश पर पुअनि शैलभ कुमार ने वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान दोनों युवक लेस्लीगंज की ओर से बाइक से आते दिखे. चेकिंग में जवान रंधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, आदित्य सिंह, विवेक लाल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >