Breaking : सबसे पहले सिर्फ प्रभात खबर के पास सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट प्रभात खबर के पास आ गई है. इस रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य और निधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Sudivya Kumar Sonu Medical Report : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट गिरिडीह के मरसी अस्पताल की ओर से जारी कर दिया गया है. यह मेडिकल रिपोर्ट फिलहाल केवल और केवल प्रभात खबर के पास है. इस रिपोर्ट में इलाज करने वाले डॉक्टर ने सुदिव्य सोनू की मौत का कारण बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. इसमें बताया गया है कि उन्हें देर रात करीब 2:15 बजे अस्पताल लाया गया था. उस समय उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत थी.

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे सुदिव्य कुमार

डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के वक्त सुदिव्य कुमार सोनू की हालत बेहद गंभीर थी. उन्हें सीने में तेज दर्द के साथ उल्टी फेफड़ों में जाने की समस्या भी थी. उनका ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, जबकि नाड़ी (Pulse) और ऑक्सीजन सैचुरेशन का स्तर भी लगातार गिर रहा था.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और आईसीयू विशेषज्ञों की टीम ने उनका तत्काल इलाज शुरू किया. उनके हृदय के संकुचन को नियंत्रित करने के लिए दो इनोट्रोपिक दवाएं दी गईं. हालांकि, इलाज के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ.

यह भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सबसे पहले सिर्फ प्रभात खबर के पास दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, क्या है मौत की वजह

दो घंटे तक चला CPR, नहीं बची जान

सुदिव्य कुमार सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत CPR शुरू किया और सभी जरूरी दवाएं दीं. करीब डेढ़ घंटे तक हृदय रोग विशेषज्ञ से वीडियो कॉल पर सलाह लेकर इलाज किया गया. हालांकि, दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट के बाद करीब दो घंटे तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 6 सितंबर 2026 की सुबह 4:05 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘आप हमेशा याद आएंगे भैया...’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >