राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

रांची. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पांच से सात जुलाई तक अंडर-17 बालक व बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड अंडर-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न जिलों से 124 कुश्ती खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का उदघाटन झारखंड राज्य कुश्ती महासंघ के महासचिव रजनीश कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >