Badminton: एसएसबी अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी.

रांची. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी. इसमें कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया. इसके ओपन कैटेगरी में पुरुष एकल फाइनल में 16वीं बटालियन के अनिल कुमार सामंत ने 29वीं वाहिनी के विश्व भूषण साहो को 2-0 से हराया. पुरुष डबल्स में 16वीं वाहिनी के अनिल कुमार सामंत व राजेंद्र जीत की जोड़ी ने 16वीं के ही मनोरंजन ब्रह्मा व कोल वीरा बाबू की जोड़ी को हराया. वहीं अधिकारी वर्ग के एकल में मनोरंजन ने अभिनव तोमर को पराजित किया. अधिकारी डबल्स में मनोरंजन व अभिनव ने मुख्यालय गया के अजय कुमार रजक व दुर्गा प्रसाद यादव को हराया. मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआइजी मानवेंद्र व कमांडेट 26वीं वाहिनी एसडी शेरखाने ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >