ट्रक की सीधी टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, शव की पहचान नहीं

झारखंड के कोलेबिरा में ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है.

सिमडेगा: कोलेबिरा-गांगुटोली पथ पर डुरीलारी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

कोलेबिरा से गांगुटोली जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक कोलेबिरा से गांगुटोली की ओर जा रहा था. इसी दौरान डुरीलारी मोड़ के समीप उसकी एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें- भारतमाला सड़क के विरोध में ग्रामसभा, पुराने एनएच-143 पर निर्माण कराने की मांग

पुलिस ने शव और स्कूटी को कब्जे में लिया

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को दी. मुखिया ने इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव के साथ दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया. पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है.

ट्रक छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से कुछ दूर जाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- घर में जा घुसा अनियंत्रित हाइवा, जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >