सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

पेड़ से टकरायी बाइक

कुरडेग.

कुरडेग थाना के खालीजोर हाता के पास सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार केंदूटोली गोहमाला निवासी खुलन नायक (पिता- राजमत डोमरा) कुरडेग आया था. बुधवार की रात आठ बजे के करीब अपने घर बाइक से लौट रहा था. इस क्रम में खालीजोर हाता के पास अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा कर घायल हो गया. गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी कुरडेग लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर गुरुवार सुबह में पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >