कोलेबिरा. टूटीकेल पंचायत के नवाटोली गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार टूटीकेल नवाटोली ग्राम निवासी मुकुट कंडूलना के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कंडूलना ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को वह कोलेबिरा कुछ सामान लेने गया था. मृतक की माता साग तोड़ने गयी थी. दिन के लगभग 11 बजे लौटने पर देखा की उसका पुत्र अभिषेक घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे कोलेबिरा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर कोलेबिरा पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया गया.
18 फरवरी तक बूथ समिति का प्रपत्र जमा करें
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने बोलबा मंडल में बोलबा मंडल अध्यक्ष सूरजन बड़ाइक और बोलबा मंडल प्रभारी रंजन शाह ने बूथ समिति के गठन व सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री समेत 12 सदस्यों वाली समिति का गठन किया जाना है. बताया कि सक्रिय सदस्यों के दस्तावेजों की जांच व सत्यापन 20 फरवरी तक किया जाना है. 18 फरवरी तक बूथ समिति का प्रपत्र जमा करने की बात कही. रंजन शाह ने कहा कि संबंधित प्रपत्रों, दस्तावेजों को प्रदेश को प्रेषित किया जाना है. शक्ति केंद्र कदोपानी, मालसाड़ा, पीडियापोंछ, बेहरीनबासा तथा समसेरा के बूथ कार्यकर्ताओं से मिल कर यह जानकारियां दी गयीं. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को आगे बढ़ाना है. कहा कि बीजेपी के वर्चस्व को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय दें. मौके पर मधु तिर्की, कमल किशोर बेसरा, एतवा बड़ाइक आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
