सिमडेगा. रामरेखाधाम में भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति जिला इकाई सिमडेगा के तत्वावधान में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें राज्य के 24 जिलों से पांचों संगठन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान पंचायत व महिला पतंजलि योग समिति के पांचों सदस्य बैठक में उपस्थित हुए. बैठक में उपस्थित केंद्रीय प्रभारी राकेश जी व स्वामी दिव्य देव जी के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय सह प्रभारी अमित जी, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी जी व किसान पंचायत प्रभारी कर्म जी उपस्थित थे. मौके पर मंदिर पूजन किया गया और रामरेखा धाम के बाल भोग को ग्रहण किया. बैठक में सभी योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में जिला प्रभारी देवेंद्र सोनी, युवा भारत प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पंडा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी संजीव महंतो, उमाशंकर ,अजीत जी, तुलसी साहू, सोनिया कुमारी, सावित्री देवी, निर्मला देवी आदि उपस्थित थे.
श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली गयी
जलडेगा. श्री श्याम मित्र मंडल जलडेगा ने चौथा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्याम मित्र मंडल द्वारा आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी, जो दुर्गा मंदिर से ठाकुरबाड़ी, बस्ती होते मुख्य पथ, थाना चौक होते हुए पंच देवालय मंदिर तक गयी. शोभायात्रा में शामिल लोग खाटू वाले श्याम बाबा की जय, हारे की सहारे की जय, नीले घोड़े वाले की जयघोष किये गये. शोभायात्रा के बाद पंच देवालय मंदिर में श्री श्याम खाटू वाले बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया. संध्या में पूजा के साथ बाबा को छप्पन भोग लगाया गया व प्रसाद का वितरण किया गया, जहां काफी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. मौके पर रामावतार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अमित गोयल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, टोनी अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, पंकज गोयल, शंभु अग्रवाल, रौशन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, छठू अग्रवाल, राजा अग्रवाल का सहारनीय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
