विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया

उपायुक्त के निर्देश पर जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व जल दिवस का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभागार में किया गया.

सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश पर जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व जल दिवस का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभागार में किया गया. इसमें जिले के सभी क्षेत्र में जल संरक्षण,पेयजलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रख रखाव, जलस्रोत की साफ सफाई ,ग्राम स्तर पर निरंतर पेयजलापूर्ति ,जल जांच, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ जलापूर्ति आदि विषयों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण पर जोर देने के लिए जल शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी,जलसहिया, कर्मचारी आदि उपस्थित थे. 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न बानो. रायकेरा में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया. खराब मौसम के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा. अखंड हरि कीर्तन के दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा दुर्योधन दास, गुरुदत्त सिंह, शिवशरण सिंह, मदन सिंह, भूषण सिंह, महेंद्र देहरी, बलदेव सिंह, गोपाल शरण साहू, बिंदेश्वरी देवी, अखंड हरि कीर्तन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव धनंजय साहू, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >