सिमडेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ सिरिवेला शनिवार को सिमडेगा पहुंचे. उन्होंने परिसदन भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला संगठन प्रभारी सह विधायक भूषण बड़ा, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में डॉ सिरिवेला ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की. विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि संगठन सृजन 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा. झारखंड प्रदेश के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है. इस बार संगठन में अल्पसंख्यक, ओबीसी, महिला, एसटी, एससी तथा युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. कहा कि अपने वार्ड के उदारवादी लोगों को संगठन से जोड़े, ताकि अगला नगर निकाय चुनाव हम जीत सकें. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. सिमडेगा जिले में पहली बार सभी वार्ड समिति का विस्तार हुआ है. यदि संगठन मजबूत होगा, तो जीत निश्चित होगी. कहा कि सिमडेगा नगर निकाय चुनाव बहुत जल्द होने की संभावना है. निकाय चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के विचारधारा के लोग जीत दर्ज करें इसके लिए संगठन के सभी लोगों को तैयारी करने की आवश्यकता है. बैठक में प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू, जोनसन मिंज, शमी आलम, युवा आयोग सदस्य विशाल तिर्की, महिला जिला उपाध्यक्ष जोसिमा खाखा, कौशल किशोर रोहिल्ला, सामरोम पॉल टोपनो, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, एजाज अहमद, रावेल लकड़ा, अनूप लकड़ा, सुनील मिंज, उर्मिला केरकेट्टा, सजदा परवीन, वारिस रजा, अख्तर खान, शकील अहमद , विवेक कुमार, रतन प्रसाद , विभव संदेश लकड़ा, प्रियंका देवी, मो रुस्तम खान, नवीन तिग्गा, शोभेन तिग्गा, आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
