जमतई आजीविका महिला संकुल संगठन में महिला सम्मान समारोह आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमतई आजीविका महिला संकुल संगठन में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि

बानो. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमतई आजीविका महिला संकुल संगठन में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं. मुख्य अतिथि गिर्दा ओपी प्रभारी अभय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बानो बीएमएमयू के एडमिन बालमुकुंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बलदेव साहू, आईपीआरपी संतोष मिश्रा सहित संकुल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई. महिलाओं ने अतिथियों का फूल गुच्छ और नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. अभय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

आईपीआरपी संतोष मिश्रा ने महिलाओं को संगठित होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी. उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की. बालमुकुंद सिंह ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, वहीं बलदेव साहू ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, फुलो झानो योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी.

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर चर्चा हुई तथा महिलाओं ने भी अपने विचार रखे. आयोजन को सफल बनाने में संकुल संगठन, ग्राम संगठन और विभिन्न पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा. यह समारोह महिलाओं की शक्ति, नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >