सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और समर्थन करने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान जोसिमा खाखा ने स्थानीय महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पारदर्शी प्रशासन को लेकर सेराफिनुस कुल्लू की प्राथमिकताओं से अवगत कराया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह आगामी मतदान में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू को अपना समर्थन दें. सेराफिनुस कुल्लू ने भी लोगों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल, सड़क और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
महिला जिलाध्यक्ष ने सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में मांगा समर्थन

महिला जिलाध्यक्ष ने सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में मांगा समर्थन
Copied link
महिला जिलाध्यक्ष ने सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में मांगा समर्थन