महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण : जोसिमा खाखा

सिमडेगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस महिला कमेटी ने मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा की अध्यक्षता में नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम महिला कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो के निर्देश पर आयोजित किया गया. इस दौरान महिला कर्मियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. प्रतिदिन सुबह से ही वे अपने कार्य में जुट जाती हैं और शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार मेहनत करती हैं. कहा कि विशेष रूप से महिला सफाई कर्मी परिवार और काम की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं. ऐसे कर्मियों को सम्मानित कर समाज उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकता है. कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, यह दिन महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर भी है. इस दौरान नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में नगर परिषद की सिटी मैनेजर अर्पण इंदवार, मिशन प्रबंधक सुनीता कुमारी, जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, कांग्रेस प्रवक्ता रणधीर रंजन, नगर अध्यक्ष अक्षण खान, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, समीर किंडो, रीता किड़ो, विनिता स्वर्णलता आइंद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >