जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त

कोलेबिरा के गोबरधंसा में जलअर्पण दिवस का आयोजन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के गोबरधंसा में जल महोत्सव पखवारा अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन जल जीवन मिशन तहत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह, जिप सदस्य रोस प्रतिमा सोरेंग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनूप कच्छप ने किया. कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. उपायुक्त ने कहा कि इस गांव में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि यहां के लोगों ने सामूहिक प्रयास से जल प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि नल-जल योजना व जल टंकी की देखभाल जिस जिम्मेदारी से ग्रामीणों द्वारा की जा रही है, वह अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत है. उपायुक्त ने कहा कि पानी की कमी का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है, इसलिए जल संरक्षण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं से अपील की कि वह जल की बर्बादी रोकने और दूसरों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभायें. कहा कि अत्यधिक भू-जल दोहन भविष्य के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए जलस्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि जल है, तो जीवन है, इसलिए जल को बचायें. मनुष्य के जीवन में जल का बहुत महत्व है. कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण व वन संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. इसके बाद उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. साथ ही जलमीनार के समीप घड़े में जल अर्पित कर तथा धागा बांध कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया. जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले जल सहिया एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रवीण बारला को बेहतर प्लंबर कार्य तथा एमलेन सुरीन को जल कर वसूली व पेयजलापूर्ति योजना के रख-रखाव में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >