सिमडेगा. बोलबा प्रखंड के समसेरा मंडली में नार्थ वेस्टर्न जीइएल चर्च महिला संघ का 16वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. मौके पर विशेष मिस्सा पूजा की गयी. वार्षिक सम्मेलन में काथलिक महिला संघ बीरू भिखारिएट की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थीं. उन्होंने बाइबल के वचनों को बताते हुए सभी लोगों को वचनों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. कहा कि पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल बुराई से अच्छाई की ओर भटकाव से सन्मार्ग की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता है. हम सभी को इसे पढ़ने की आदत डालने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास करें. उन्होंने महिलाओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर महिलाएं समाज में बदलाव ला सकती हैं. हम सभी माता व बहनें जागरूक होंगे, तो देश में नयी क्रांति आयेगी. गांव, समाज व देश खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ेगा. कार्यक्रम में जीइएल चर्च घोचोटोली मंडली के चेयरमैन पादरी पीटर खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर महिलाओं के बीच बाइबल पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया. वहीं सांस्कृतिक व कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर पादरी गोविंदा महतो, बांसजोर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, महिला संघ की अध्यक्ष इंदुबाला कुजूर, महासचिव सुबानी किंडो, कांति कुमुदनी तिर्की, विभा कुजूर, सुशीला तिर्की, शोभेन तिग्गा, नीला नाग, जूली लुगून, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा आदि उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
