सिमडेगा में रॉड से मार कर महिला की हत्या, महिला सहित चार हिरासत में

सदर थाना क्षेत्र के सांयपुर में वजनी हथियार से मार कर एक महिला की हत्या कर दी गयी. इस घटना से सांयपुर बस्ती में सनसनी फैल गयी है.

सिमडेगा ; सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सांयपुर में वजनी हथियार से मार कर एक महिला की हत्या कर दी गयी. इस घटना से सांयपुर बस्ती में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार सांयपुर निवासी 45 वर्षीय सालो देवी गुरुवार की रात घर मे अकेली थी. इस कारण वह पड़ोस की शोभा देवी के घर सोने गयी थी़ सुबह में उसी के घर से सालो देवी का खून से लथपथ शव बरामद किया गया.

उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान हैं. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि सालो देवी रात में उसी घर में बस्ती के हीं कुछ लोगों के साथ बैठी थी़

कुछ लोग शराब भी पी रहे थे शुक्रवार की सुबह घर से उसका खून से लथपथ शव मिला. पुलिस इस मामले में उस घर में बैठ कर शराब पीने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों में राधा साहू, ड्राइवर साहू, शोभा देवी व एक अन्य शामिल है. सदर थाना प्रभारी ने आशंका व्यक्त की है कि इन्हीं में से किसी ने महिला की हत्या की होगी. महिला के कनपटी पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >